Shajapur News : शाजापुर में तहसीलदारों का धरना, न्यायिक और गैर-न्यायिक आदेश के विरोध में सभी तहसीलों में काम ठप

Sanjay Sahu
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर /किशोर नाथ राजगुरु :शाजापुर। जिले के सभी तहसीलों में बुधवार से तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्य से विरक्त होकर धरने पर बैठ गए हैं। यह विरोध हाल ही में जारी उस प्रशासनिक आदेश के खिलाफ किया जा रहा है, जिसमें तहसीलदारों को न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों में बांटने की बात कही गई है।

Shajapur News : मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी प्रशासनिक सेवा संघ के जिला अध्यक्ष सुनील पाटिल (तहसीलदार) ने बताया कि नए आदेश में एक तहसीलदार को केवल न्यायिक और दूसरे को गैर-न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था असंतुलित होगी और अधिकारियों की गरिमा व अधिकारों का हनन होगा।

Shajapur News : विरोध स्वरूप जिले के सभी तहसीलदारों ने अपने शासकीय वाहन खड़े कर दिए हैं, न्यायिक व्हाट्सएप ग्रुप से खुद को अलग कर लिया है और तहसील कार्यालयों के बाहर टेंट लगाकर धरना दे रहे हैं। इससे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आने वाले आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Shajapur News : संघ का कहना है कि अगर यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जाएगा और तहसीलदार कार्य से विरक्त रहकर विरोध जारी रखेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था की सुचारू functioning को लेकर अब शासन पर निर्णय वापसी का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *