CG Liquor Scam Case: कवासी लखमा के खिलाफ EOW ने दायर की 1100 पन्नों की चार्जशीट

Parivesh

CG Liquor Scam Case: छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने लखमा की रिमांड खत्म होने से पहले 1100 पन्नों की चार्जशीट और 66 पन्नों की समरी रिपोर्ट के साथ विशेष अदालत में चौथा पूरक चालान दाखिल कर दिया है।

CG Liquor Scam Case: प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार्जशीट में कवासी लखमा की इस घोटाले में अहम और संदिग्ध भूमिका को स्पष्ट किया गया है। जांच एजेंसी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले के तार तत्कालीन आबकारी मंत्री से जुड़े पाए गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर करीब तीन महीने पहले जेल भेज दिया गया था।

EOW द्वारा तैयार की गई चार्जशीट में बताया गया है कि—

  • इस घोटाले से कैसे और कितने पैसे अर्जित किए गए।

  • पैसों को किस माध्यम से और किन स्थानों पर ट्रांसफर किया गया।

  • और कौन-कौन से अन्य प्रभावशाली लोग इस पूरे सिंडीकेट में शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा और अन्य नजदीकी लोगों के नाम और उनके घरों में हुई छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों का भी जिक्र किया गया है। यह साक्ष्य कोर्ट में चालान के साथ पेश किए जाएंगे चार्जशीट को अंतिम रूप देकर उपसंचालक अभियोजन की ओर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, इस मामले में अन्य आरोपियों की जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी EOW द्वारा जारी है। यह मामला छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, जिससे आने वाले समय में और भी राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *