HomeChhattisgarhChhattisgarh High Court Jobs: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,...

Chhattisgarh High Court Jobs: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कौन से पदों पर निकली है भर्ती और कब तक कर सकते हैं आवेदन?

Date:

Related stories

Chhattisgarh High Court Jobs: बिलासपुर : अगर आप हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती जारी की है। इन पदों के लिए HJJA25 लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। यह मौका सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए महत्वपूर्ण है।

Chhattisgarh High Court Jobs: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Chhattisgarh High Court Jobs: उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अक्टूबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक है।

Chhattisgarh High Court Jobs: महत्वपूर्ण तिथियां

 

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 31.10.2025
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 25.11.2025, शाम 5:00 बजे।
त्रुटि सुधार: 26.11.2025 से 28.11.2025, शाम 5:00 बजे तक।
परीक्षा की संभावित तिथि: 04.01.2026 (रविवार)।.
परीक्षा का समय: दोपहर 11:00 से 1:15 बजे तक।
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 29.12.2025 (सोमवार)।
परीक्षा केंद्र
बिलासपुर
रायपुर
परीक्षा शुल्क और रिफंड

Chhattisgarh High Court Jobs: ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों के लिए शुल्क का रिफंड किया जाएगा। रिफंड उसी बैंक खाते में जमा किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

Chhattisgarh High Court Jobs: विस्तृत जानकारी

Chhattisgarh High Court Jobs: विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in विजिट करके देख सकते हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here