CG Chief Secretary : छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्य सचिव, अमिताभ जैन हुए सेवानिवृत्त, जानें कौन हैं रेस में आगे……

0
120
CG Chief Secretary
CG Chief Secretary

रायपुर। CG Chief Secretary : छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। 38 वर्षों की उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा के बाद जब वे सोमवार को अंतिम कार्यदिवस पर मंत्रालय से विदा हुए, तो पूरा सचिवालय सादगी और गरिमामय विदाई का साक्षी बना। उनके सम्मान में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें स्मृति चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

CG Chief Secretary : अब तक के 12 मुख्य सचिव, अब बारी 13वीं नियुक्ति की

छत्तीसगढ़ के 25 साल के इतिहास में अमिताभ जैन 12वें मुख्य सचिव थे। अब राज्य को 13वें मुख्य सचिव का इंतजार है। अमिताभ जैन ने दिसंबर 2020 में कार्यभार संभाला था और वे राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्य सचिवों में से एक रहे। उनकी प्रशासनिक दक्षता और संयमित कार्यशैली के लिए वे खासे सराहे गए।

कौन होगा नया मुख्य सचिव? सस्पेंस बरकरार

जैसे ही अमिताभ जैन के रिटायरमेंट की घड़ी आई, मंत्रालय में नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार इस बार चयन में अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। प्रशासनिक अनुभव, सरकार से सामंजस्य और निर्णय क्षमता जैसे कारकों पर गहन विचार चल रहा है।

CG Chief Secretary

इन नामों की हो रही चर्चा

प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु जी. पिल्ले का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ और अमित अग्रवाल जैसे दिग्गज अफसर भी रेस में हैं। सभी अफसरों का छत्तीसगढ़ में लंबा कार्यकाल और विविध प्रशासनिक अनुभव रहा है, जिससे चयन कठिन लेकिन अहम फैसला बन गया है।

कैबिनेट बैठक के बाद आएगा फैसला?

राज्य सरकार की प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई दिए जाने की संभावना है। साथ ही बैठक के बाद नए मुख्य सचिव के नाम पर अंतिम मुहर भी लग सकती है।

छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक दिशा अब किस दिशा में मुड़ेगी, यह आने वाले 24 घंटे तय करेंगे। प्रदेशभर की निगाहें अब मंत्रालय से निकलने वाली एक अधिसूचना पर टिकी हैं, जो राज्य की नौकरशाही के अगले अध्याय की शुरुआत होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here