Loading date...
f 𝕏 ◎ ▶ in ◔
Nishaanebaz logo
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
▣ ▣ ▣ ✉ ▣LIVE TV
Nishaanebaz logo
▣LIVE ▣ ▣
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
Nishaanebaz logo
▣ Live TV WATCH LIVE
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
Nishaanebaz > Chhattisgarh > Maa Danteshwari Temple Traditions: दीपावली पर लक्ष्मी-नारायणी स्वरूप में दर्शन देंगी मां दंतेश्वरी, मशाल लेकर जंगलों से औषधियां लाते हैं सेवादार
ChhattisgarhTop News

Maa Danteshwari Temple Traditions: दीपावली पर लक्ष्मी-नारायणी स्वरूप में दर्शन देंगी मां दंतेश्वरी, मशाल लेकर जंगलों से औषधियां लाते हैं सेवादार

VIKASH KHALKHO
Last updated: November 7, 2026 8:04 pm
VIKASH KHALKHO
Share
SHARE

दंतेवाड़ा। Maa Danteshwari Temple Traditions: दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां दंतेश्वरी के दंतेवाड़ा स्थित ऐतिहासिक मंदिर में दीपावली पर्व पर निभाई जाने वाली सदियों पुरानी अनूठी परंपराएं और विशिष्ट पूजा-विधान एक बार फिर शुरू हो गए हैं। इस पावन अवसर पर मां दंतेश्वरी का जंगलों से एकत्र की गई 7 विशेष प्रकार की जड़ी-बूटियों (औषधियों) से तैयार काढ़े से भव्य ‘औषधि स्नान संस्कार’ कराया जाता है। इसके साथ ही, वर्षभर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप में पूजी जाने वाली देवी दीपावली पर धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी यानी नारायणी स्वरूप में दर्शन देती हैं।

मंदिर में इस विशेष अनुष्ठान को ‘तुलसी पानी विधान’ और ‘औषधि स्नान संस्कार’ के नाम से जाना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से त्रयोदशी तक चलने वाले इस विधान में तड़के करीब तीन बजे मंदिर के परंपरागत सेवादार माता सरोवर से कांवड़ में जल लाकर देवी के गर्भगृह में अर्पित करते हैं। दीपावली के दिन तड़के ब्रह्ममुहूर्त में औषधि स्नान के साथ इस धार्मिक प्रक्रिया का समापन होता है।

Maa Danteshwari Temple Dantewada

मशालों की रोशनी में जंगलों से औषधियां लाते हैं कतियार परिवार

इस परंपरा का सबसे अनूठा और रहस्यमय पहलू दीपावली की पूर्व संध्या पर शुरू होता है। माता के औषधि स्नान के लिए आवश्यक जड़ी-बूटियां जुटाने की जिम्मेदारी मंदिर के बारह लंकवार सेवादारों में शामिल ‘कतियार परिवार’ के पास पीढ़ियों से सुरक्षित है, जिसमें पंडाल और बोड़का परिवार के सदस्य भी सहयोग करते हैं। शाम की विशेष पूजा के बाद सेवादार मशालें लेकर घने जंगलों की ओर प्रस्थान करते हैं। जंगल से लाई जाने वाली औषधियों के नाम और उनकी पहचान को परंपरा के तहत पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। इन जड़ी-बूटियों को मंदिर के भोग कक्ष में रातभर उबालकर उनका अर्क निकाला जाता है।

माता का नारायणी स्वरूप और गरुड़ स्तंभ की मान्यता

मंदिर के पुजारियों के अनुसार, मां दंतेश्वरी मूल रूप से नारायणी स्वरूप में विराजित हैं, जिसकी पुष्टि मंदिर के ठीक सामने स्थापित गरुड़ स्तंभ से भी होती है। इसी मान्यता के कारण दीपावली पर माता का महालक्ष्मी स्वरूप में विशेष श्रृंगार और पूजन होता है। इसके अलावा मंदिर परिसर में एक ही शिलाखंड पर उकेरी गई भैरव और गजलक्ष्मी की दुर्लभ संयुक्त प्रतिमा का भी इस अवसर पर विशेष पूजन किया जाता है।

स्थानीय समाजों का जुड़ाव और सांस्कृतिक धरोहर

इस अनुष्ठान में स्थानीय कुम्हार समाज द्वारा तैयार मिट्टी के पारंपरिक दीये, कलश और हांडी पहले गर्भगृह में अर्पित किए जाते हैं, जिसके बाद ही पूरे मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन शुरू होता है। औषधि स्नान, विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग और महाआरती के साथ यह दीपोत्सव संपन्न होता है। दंतेवाड़ा की यह परंपरा आदिवासी संस्कृति, वन औषधियों के ज्ञान और सामाजिक समरसता की अद्भुत मिसाल पेश करती है।

Share The News
Gautam Nagar Police : भोपाल छात्र मौत मामला: PM रिपोर्ट में सुसाइड की पुष्टि, मामा की अवैध पिस्टल से मासूम ने खुद को मारी गोली
Top 10 News Today 1 August 2025 : निशाने पर आज : उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी, दुर्ग में राहुल-सोनिया का पुतला दहन, विधायक ईश्वर साहू के ‘स्वेच्छानुदान घोटाले’ में रिश्तेदारों की भरमार, राधे-राधे’ बोलने पर प्रिंसिपल का तानाशाही बर्ताव, रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज अब मिलेंगे ई-मेल और व्हाट्सएप पर…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें
Bastar Dussehra Accident: बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ के पहिए के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत
MP News: उफनती चंबल के ऊपर जाली से लटका युवक! बच्ची को लेकर ऐसी जिद कि मच गया हाईवोल्टेज ड्रामा
Khatron Ke Khiladi 15: पुराने खिलाड़ियों की वापसी से बढ़ा रोमांच! ये 5 कंटेस्टेंट हैं सबसे बड़े दावेदार
TAGGED:BastarTraditionsCGBastariCultureChhattisgarhNewsDanteshwariTempleDantewadaNewsDeepawali2026LocalNewsDantewadaMaaDanteshwariMPNewsHindiSpiritualChhattisgarh
Share This Article
Facebook Copy Link Print
ByVIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Previous Article Arang Road Accident: आरंग में तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम
Next Article Chhattisgarh Coal Scam: सूर्यकांत तिवारी के कथित सहयोगी राकेश जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, हाईकोर्ट का आदेश पलटा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1KLike
69.1KFollow
134KPin
54.3KFollow

Latest News

Chhattisgarh Coal Scam: सूर्यकांत तिवारी के कथित सहयोगी राकेश जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, हाईकोर्ट का आदेश पलटा
Chhattisgarh Raipur Top News
Arang Road Accident: आरंग में तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम
Chhattisgarh Raipur Top News
Sonia Gandhi Memoir: सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में किए बड़े खुलासे, 2004 में पीएम पद ठुकराने की बताई असली वजह
National Top News
Ayodhya Deepotsav 2026: सरयू तट के 56 घाटों पर प्रज्वलित हुए 30 लाख से अधिक दीये, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद
Chhattisgarh Top News

You Might also Like

NationalTop News

Pune Municipal Corporation elections : अजित पवार ने कांग्रेस से मांगा साथ, महायुति में दरार के संकेत

VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
3 Min Read
Raipur News
ChhattisgarhCrime

Raipur News: मैग्नेटो माॅल में तोड़फोड़, 7 गिरफ्तार, आक्रोश में बजरंग दल ने तेलीबांधा थाने के पास किया चक्काजाम,देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Sanjay Sahu
1 Min Read
ChhattisgarhTop News

CG Police Pride: देशभर के टॉप-5 आईपीएस अफसरों में शामिल हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा; छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
4 Min Read
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?