Friday, April 17, 2026
35.1 C
Raipur

Korba News: सरकारी शराब दुकान पर मिलावट का पर्दाफाश, सेल्समैन ने खुद कबूली सच्चाई

Korba News:  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी शराब दुकानों में मिलावटखोरी का एक और मामला सामने आया है, जिसने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सर्वमंगला कंपोजिट शराब दुकान में कार्यरत एक सेल्समैन ने खुद स्वीकार किया कि देशी शराब में पानी मिलाया गया था, और यह कबूलनामा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। यह घटना तब सामने आई जब एक ग्राहक ने शराब की बोतल खरीदते समय उसका सील टूटा पाया। संदेह होने पर ग्राहक ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और सेल्समैन महेंद्र सिंह से पूछताछ की। वीडियो में महेंद्र सिंह ने न सिर्फ खुद की पहचान बताई, बल्कि खुले तौर पर स्वीकार किया कि शराब में पानी मिलाया गया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Korba News: गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कोरबा जिले के पाली, निहारिका, बांकी मोंगरा और सर्वमंगला शराब दुकानों से मिलावट के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें आबकारी विभाग द्वारा कुछ कार्रवाइयाँ की गई थीं जिले की सरकारी शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की भर्ती प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से की जाती है। इस एजेंसी की कार्यशैली और जवाबदेही पर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। मिलावट जैसे गंभीर मामलों पर बार-बार सामने आना, न केवल उपभोक्ताओं की सेहत के लिए खतरा है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था को भी उजागर करता है। अब देखना यह होगा कि आबकारी विभाग इस मामले पर क्या कड़ी कार्रवाई करता है या यह भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में दफन हो जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

राहुल गांधी को तगड़ा झटका! दोहरी नागरिकता मामले में HC ने द‍िया FIR करने का आदेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच...

CG News: रायपुर में बड़ा विवाद जमीन की फाइल गायब, अफसरों पर गिरी गाज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के...

CG News: दशकों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ के गांव में पहुंची खाद्यान्न सुविधा

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories