Dhar Hostel Clash: एमपी स्थापना दिवस के जश्न के बीच धार में बड़ा विवाद, कन्या छात्रावास में घुसीं प्रभारी CDPO और अधीक्षिका में मारपीट

VIKASH KHALKHO

धार। Dhar Hostel Clash: मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन जश्न के बीच धार जिले के धरमपुरी से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। धरमपुरी स्थित आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में उस वक्त भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में रंगोली बना रही छात्रावास अधीक्षिका और मासूम छात्राओं के साथ महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी सीडीपीओ (CDPO) ने कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर छात्रावास की नन्हीं बालिकाएं और अधीक्षिका परिसर में सुंदर रंगोली बनाकर उत्सव मना रही थीं। इसी दौरान महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी सीडीपीओ राजकुमारी ठाकुर अचानक छात्रावास परिसर में आ धमकीं। प्रत्यक्षदर्शियों और अधीक्षिका के बयानों के अनुसार, किसी बात को लेकर उनका छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान से तीखा विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान छात्रावास में मौजूद छोटी-छोटी बालिकाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

इस अचानक हुए हंगामे और हिंसक झड़प के बाद छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान और हॉस्टल की तमाम डरी-सहमी बालिकाएं सीधे धरमपुरी थाने पहुँच गईं। पुलिस थाने पहुँचकर उन्होंने रो-रोकर अपनी पूरी आपबीती सुनाई और प्रभारी सीडीपीओ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसने प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मचा दिया है।

Read More : EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ सदस्यों के लिए बड़ी सौगात, अब व्हाट्सएप के जरिए मिलेंगी भविष्य निधि से जुड़ी सेवाएं

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों और महिला संगठनों में भी काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठकर इस तरह से कन्या छात्रावास में घुसकर छात्राओं और अधीक्षिका के साथ मारपीट करना बेहद निंदनीय है।

फिलहाल, धरमपुरी पुलिस ने छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान की शिकायत और बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ-साथ पूरे मामले की निष्पक्षता से छानबीन कर रही है ताकि घटना के असली कारणों का खुलासा हो सके और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *