Raipur Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उठाईगिरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कटोरा तालाब के पास एक कपड़ा कारोबारी की स्कूटी में रखा 10 लाख रुपये से भरा बैग गायब हो गया। कारोबारी कुछ देर के लिए पान खाने रुके थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी मौका पाकर बैग लेकर फरार हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
Raipur Crime: पान खाने गए कारोबारी, स्कूटी से बैग गायब
मिली जानकारी के अनुसार, किशोर बलवानी शुक्रवार को अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कटोरा तालाब के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की और पास की दुकान पर पान खाने चले गए। स्कूटी में रखे बैग में 10 लाख रुपये नकद थे। कुछ देर बाद जब कारोबारी वापस लौटे, तो स्कूटी में रखा बैग गायब मिला। अचानक हुई इस घटना से वे हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
Raipur Crime: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Raipur Crime: सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, वारदात में शामिल आरोपियों और चोरी हुई रकम की बरामदगी को लेकर आगे की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

