Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Surajpur News: चोरी के आरोप में दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई,...

Surajpur News: चोरी के आरोप में दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

Surajpur News
Surajpur News

Surajpur News: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिलाओं के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दो महिलाओं को चोरी के आरोप में घेरकर उनके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Surajpur News: मोबाइल और रुपए चोरी का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार का बताया जा रहा है। बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं पर मोबाइल और हजारों रुपए चोरी करने का आरोप लगाया। आरोप लगाने के बाद भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेर लिया और उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

Surajpur News: घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ महिलाओं से पूछताछ करते हुए उनके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। घटना के बाद साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और कानून को अपने हाथ में लेने की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, महिलाओं पर लगाए गए चोरी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here