Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal News: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’, नारे...

Bhopal News: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’, नारे पर शिवराज का रिएक्शन; बोले- ऐसी नौबत क्यों आई?

Bhopal News: भोपाल। महिलाओं के विरोध प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आए नारे ‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है। भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज ने इस नारे का जिक्र किया और कहा कि समाज को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि आखिर बेटियों को इस तरह का नारा लगाने की जरूरत क्यों पड़ी।

शिवराज ने उठाया सवाल- आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?

भोपाल में आयोजित ‘नवगति’ कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि बेटियों को पुरुषों पर भरोसे को लेकर सवाल उठाने वाला नारा लिखने और बोलने की नौबत क्यों आई, इस पर पूरे समाज को आत्ममंथन करना चाहिए।

Read More: MP News: रीवा की श्रीजी वृंदावन कॉलोनी में बड़ी चोरी! 10-15 लाख के जेवर और कैश गायब

उन्होंने कहा कि यह केवल बेटियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए सोचने का विषय है। शिवराज ने पुरुषों, बेटों और माता-पिता से भी अपने व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर विचार करने की अपील की।

‘कई बार परिचित ही बेटियों को गलत नजर से देखते हैं’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार बेटियों को गलत नजर से देखने वाले लोग कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि जान-पहचान के ही लोग होते हैं। ऐसी घटनाओं से समाज की सोच और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों का मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए पूरे समाज को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने पुरुषों और युवाओं से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने का संकल्प लेने की अपील की।

Read More: MP News: इंदौर में सरेआम पिस्टल लहराकर फायरिंग! 72 घंटे बाद गिरफ्तारी, पुलिस की ‘तत्परता’ पर उठे सवाल

‘बेटियों का भरोसा कायम रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर बेटियां समाज के पुरुषों पर भरोसा नहीं कर पाएंगी तो सामाजिक रिश्तों और आपसी विश्वास की बुनियाद पर सवाल खड़े होंगे। उन्होंने समाज से बेटियों और माताओं के सम्मान तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।शिवराज का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ नारा महिला सुरक्षा से जुड़े प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर चर्चा में है।कार्यक्रम के दौरान शिवराज ने खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का भी जिक्र किया और लगातार पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here