Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime: इंदौर ग्रामीण में डकैती का 22 घंटे में खुलासा, 2...

Indore Crime: इंदौर ग्रामीण में डकैती का 22 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी भी पकड़े गए

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime: इंदौर: इंदौर ग्रामीण के खुड़ैल थाना क्षेत्र में हुई डकैती का पुलिस ने महज 22 घंटे में खुलासा कर दिया है। नीलगिरी परिसर दुधिया में पांच बदमाशों ने फ्लैट में घुसकर परिवार को डराया-धमकाया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है, जिनमें दो बालिग और तीन बाल अपचारी शामिल हैं।

Indore Crime: खुड़ैल थाना क्षेत्र के नीलगिरी परिसर दुधिया में सितंबर की रात डकैती की वारदात सामने आई थी। फरियादी पवन के मुताबिक पांच अज्ञात लोग जबरदस्ती उनके फ्लैट में घुसे और कंबल डालकर उन्हें डराया-धमकाया, इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद ली। पुलिस टीम ने महज 22 घंटे के भीतर वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में धनराज उर्फ मोटू, आकाश और तीन बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 750 ग्राम वजनी चांदी का ब्रेसलेट, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार 500 रुपये बताई गई है, इसके अलावा 8 जोड़ चांदी की बिछिया, सोने की एक कान की झुमकी, सोने के मंगलसूत्र का पेंडल, एक चांदी का मंगलसूत्र और HIKVISION कंपनी का कैमरा बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से वारदात को लेकर आगे पूछताछ कर रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here