Lormi News:लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में स्कूल की चार बेटियों ने विकसित भारत के निर्माण विषय पर अपने विचार रखे। उनके भाषणों में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सुंदर तस्वीर दिखाई दी।
Lormi News:श्री साव ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सेवा संकल्प अभियान युवाओं को अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने एक महीने का अभियान है। इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे युवा आगे बढ़कर देश का नेतृत्व करें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक होना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नया अनुभव देने के साथ उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित करते हैं।
श्री साव ने बताया कि लोरमी के 11 गांवों में प्राथमिक स्कूल भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। हाई स्कूलों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधा देने के लिए नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है।
Lormi News:इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता साहू जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले जी, श्री धनीराम यादव जी, श्री महाजन जायसवाल जी, जिला महामंत्री श्री गुरमीत सलूजा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर बंजारे जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना दास जी, श्री दिनेश साहू जी, श्री संतोष साहू जी, श्री रवि शर्मा जी, जनपद सदस्य गण, पार्षद गण, सरपंच गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।






