Indore News: इंदौर: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवंती गैस सेक्टर-1 इलाके में 52 वर्षीय परदेसी इक्का का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। मृतक एक ट्रांसफॉर्मर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह घर नहीं पहुंचा था, जिसके बाद परिजनों की ओर से संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की गई थी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने चाय की टपरी के पास खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
Indore News: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अवंती गैस सेक्टर-1 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव चाय की टपरी के पास पड़ा मिला। मृतक की पहचान 52 वर्षीय परदेसी इक्का के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झांसी का रहने वाला बताया जा रहा है और इंदौर में एक ट्रांसफॉर्मर कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। जानकारी के मुताबिक परदेसी इक्का अपने घर नहीं पहुंचा था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और संबंधित थाने में शिकायत भी की थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर चाय की टपरी के पास पड़े खून से लथपथ शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
Indore News: मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और परिजनों ने भी शव की पहचान की है। शुरुआती जानकारी में मामला हत्या से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, हालांकि हत्या किस वजह से हुई और वारदात को किसने अंजाम दिया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि मृतक की आखिरी लोकेशन और उसके साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।






