Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh Bijapur News: माओवादी डंप का भंडाफोड़, SLR-INSAS समेत हथियार और गोला-बारूद का...

Bijapur News: माओवादी डंप का भंडाफोड़, SLR-INSAS समेत हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

Bijapur News
Bijapur News

Bijapur News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान जवानों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया माओवादी डंप बरामद किया है। डंप से SLR/LMG और INSAS रायफल समेत बड़ी संख्या में हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

डिमाइनिंग के दौरान मिला डंप

सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सघन सर्चिंग और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान डिमाइनिंग कार्रवाई के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप का पता चला। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके की तलाशी ली और हथियार व अन्य सामग्री बरामद की।

बरामद सामग्री में SLR/LMG रायफल, INSAS रायफल, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, BGL सेल और चाइना हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।

डंप से बरामद सामग्री

SLR/LMG रायफल – 1
INSAS रायफल – 1
.315 बोर बंदूक – 1
BGL लॉन्चर – 2
BGL सेल – 17
चाइना हैंड ग्रेनेड – 1
SLR राउंड – 49
.315 बोर राउंड – 15
BGL कारतूस – 15
SLR मैगजीन – 4
315 बोर मैगजीन – 1
अन्य सामग्री और उपकरण

सामग्री जब्त, डंप से जुड़े लोगों की तलाश

सुरक्षा बलों ने बरामद हथियारों और अन्य सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां इस डंप को जंगल में छिपाकर रखने वाले लोगों की पहचान और उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं।

सितंबर में कई जगहों से बरामद हुए माओवादी डंप

बीजापुर जिले में सितंबर के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियानों में पहले से छिपाकर रखे गए कई माओवादी डंप बरामद किए गए हैं।भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से AK-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट और पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस व मैगजीन बरामद किए गए थे।

Bijapur News: फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से .315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउंड, .303 के 25 जिंदा राउंड और 12 बोर के 49 जिंदा राउंड मिले थे। यहां करीब 8 किलो जिलेटिन, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। इसी तरह मिरतुर थाना क्षेत्र के इंडरीपाल जंगल से अलग-अलग स्थानों पर 7 बंडल नॉन-इलेक्ट्रिकल वायर, डेटोनेटर और ग्रेनेड बरामद किए गए। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नीलमड़गु जंगल में भी माओवादी डंप से 12 बोर का देशी कट्टा, BGL लॉन्चर, 8 BGL सेल और 12 बोर के 10 जिंदा राउंड समेत अन्य सामग्री बरामद हुई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here