Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli News: बैलाडीला ट्रक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, मनोज सिंह फिर बने...

Bacheli News: बैलाडीला ट्रक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, मनोज सिंह फिर बने अध्यक्ष; तरुण प्रकाश सोनी सचिव निर्वाचित

Bacheli News
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम /बचेली। बैलाडीला ट्रक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया है। चुनाव में मनोज सिंह ने एक बार फिर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उमेश सिंह को हराकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

सचिव पद के लिए तरुण प्रकाश सोनी ने मृणाल राय को पराजित कर जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर ‘उगता सूरज’ पैनल के कृष्ण जीवन शुक्ला ने आकाश गोयल को हराकर विजय दर्ज की।

Bacheli News: उपाध्यक्ष पद पर विजयंत गौतम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रतन करमाकर को शिकस्त देकर जीत हासिल की। वहीं सह-सचिव पद पर वैभव साहा ने अजय रूप चंदानी को पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। मनोज सिंह के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here