Raipur Breaking: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस विभाग में तबादला किया गया है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी पारस पटेल को लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह चेतन चंद्राकर को सरस्वती नगर थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
Raipur Breaking: इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी किया है। आदेश के बाद सरस्वती नगर थाने की जिम्मेदारी अब चेतन चंद्राकर संभालेंगे। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को लेकर जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।







