Makdi News: विकासखंड माकड़ी के 278 विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उकेरे विकसित भारत के सपने

Sanjay Sahu
Makdi News:

Makdi News:रोशन सेन/माकड़ी – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 18 सितंबर 2026 को विकासखंड माकड़ी के सभी 278 शासकीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पिछले 25 वर्षों की सेवा तथा आने वाले 25 वर्षों के भारत के सपने से संबंधित विभिन्न विषय निर्धारित किए गए थे। इन्हीं विषयों के आधार पर विद्यार्थियों ने ड्राइंग शीट पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से चित्रों के रूप में प्रस्तुत किया।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं देश के भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। विकासखंड माकड़ी के सभी 278 विद्यालयों में संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

Makdi News: विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुखराम देवांगन का कहना है कि “सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड माकड़ी के सभी 278 विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा और आने वाले 25 वर्षों के विकसित भारत की कल्पना को अपने चित्रों के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इस तरह के आयोजनों से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।”
शिक्षा विभाग द्वारा सभी संस्था प्रमुखों को कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए गए थे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *