Tikamgarh News: जिला अस्पताल और एमपीईबी परिसर में रक्तदान शिविर का श्रम सचिव ने किया निरीक्षण

Sanjay Sahu
Tikamgarh News

Tikamgarh News: जमील खान /टीकमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला चिकित्सालय और एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और एनजीओ के सदस्यों ने कुल 32 यूनिट रक्तदान किया। शिविरों का आयोजन जिला अस्पताल की टीम और ईशानिका फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ।

Tikamgarh News: मप्र शासन के श्रम विभाग के सचिव रघुराज एम. राजेंद्रन ने शिविरों का निरीक्षण कर रक्तदाताओं और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। इसी दौरान भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सचिव रघुराज ने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और शुभकामनाएं दीं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने शॉल-श्रीफल से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tikamgarh News: इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, सीईओ जिला पंचायत विशाल धाकड़, एसडीएम संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर शुभ्रता त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी सहित अधिकारी-कर्मचारी और ईशानिका फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *