M.P News : आज CM मोहन असम दौरे पर, गुवाहाटी में युवा संवाद से लेकर राजनीतिक बैठकों में लेंगे हिस्सा

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे असम की राजधानी गुवाहाटी में कई महत्वपूर्ण आधिकारिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे से 11:30 बजे तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ के प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता और विकसित भारत की परिकल्पना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मंत्रालय में बैठक, पार्टी कार्यक्रमों में भी भागीदारी

युवा संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 11:30 से 11:40 बजे के बीच मंत्रालय पहुंचेंगे और 11:45 बजे वहां आयोजित एक अहम बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 से 1:00 बजे के बीच वे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे स्थानीय राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

Read More : M.P Weather : शीतलहर से कांपा मध्य प्रदेश, राजगढ़ बना सबसे ठंडा जिला, पचमढ़ी-अमरकंटक में जमी ओस

मुख्यमंत्री निवास और स्थानीय आयोजनों में सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:00 से 2:15 बजे के बीच मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सायं 5:00 बजे से 5:15 बजे तक वे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे और 5:25 बजे भोपाल से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे।

गुवाहाटी आगमन और रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री का गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिला कामरूप महानगर में रात्रि 7:50 से 8:35 बजे के बीच आगमन होगा। इसके बाद वे बताकुची सोनापुर क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories