Reva News: रीवा में 15 दिन से आमरण अनशन पर बैठे कल्पना के पिता को पुलिस ने उठाया, अस्पताल में कराया भर्ती

Sanjay Sahu
Reva News:

Reva News: रीवा: रीवा के सिरमौर चौराहे में अपनी बेटी कल्पना मिश्रा के लिए, न्याय की मांग को लेकर 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे कल्पना के पिता राम शिरोमणि मिश्र को पुलिस जबरन उठा ले गई। और तबियत का हवाला देते हुए, रीवा के जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया दिया। वहीं अन्य लोग जो और लोग धरनास्थल पर बैठे थे उन्हें भी पुलिस उठाकर अपने साथ ले गई।

Reva News: दरअसल हाल ही में रीवा के शासकीय गांधी स्मारक अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। इस मामले में डीन और अधीक्षक को हटाते हुए, दो डाक्टरों और नर्सों को भी निलंबित किया था। लेकिन परिजन इस मामले में जिम्मेदारों पर एफआईआर और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग को लेकर, मृतिका कल्पना मिश्रा के पिता राम शिरोमणि मिश्रा ने आमरण अनशन शुरू का दिया था।

Reva News: इस धरने को कांग्रेस सहित कई सामाजिक संस्थानों का भी समर्थन मिल रहा था। 15 दिनों से यह धरना प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन बुधवार को अचानक पुलिस और प्रशासन की टीम धरनास्थल पहुंची और मृतिका कल्पना के पिता को जबरन स्वास्थ्य का हवाला देते हुए, अपने साथ उठा ले गई, और जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती करा दिया। वहीं जो और लोग धरने पर बैठे थे उन्हें भी पुलिस अपने साथ उठा ले गई, धरनास्थल से टेंट भी हटा दिया गया है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *