Indore Crime Branch Action: इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई 10.50 लाख की ब्राउन शुगर मामले का फरार आरोपी इमरान सकरिया गिरफ्तार

Anuj Nirala

Indore Crime Branch Action: इंदौर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी इमरान सकरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम वर्ष 2024 में पकड़ी गई 10.50 लाख रुपए की ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में सामने आया था।

ब्राउन शुगर मामले में आया था आरोपी का नाम

Indore Crime Branch Action: जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए शादाब खान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 105.16 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई थी।

READ MORE: BRICS Vatika Indore: इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की ऐतिहासिक यादगार 21 देशों के कृषि मंत्रियों ने ‘ब्रिक्स वाटिका’ में किया पौधारोपण

Indore Crime Branch Action: पूछताछ के दौरान शादाब खान ने खुलासा किया था कि यह मादक पदार्थ उसे इमरान सकरिया नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी पर था 5 हजार रुपए का इनाम

Indore Crime Branch Action: क्राइम ब्रांच ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी थी। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

Indore Crime Branch Action: शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पटेल प्रतिमा चौराहे के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की और इमरान सकरिया को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा

Indore Crime Branch Action: प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाता था और इंदौर सहित अन्य क्षेत्रों में किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। अधिकारियों का मानना है कि इमरान से पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

READ MORE: Barwani Stray Dog Attack: बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक लकड़ी बीनने गई महिला को नोच-नोचकर मार डाला, नगर पालिका की व्यवस्था पर उठे सवाल

Indore Crime Branch Action: क्राइम ब्रांच अब आरोपी के संपर्कों, आर्थिक लेन-देन और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *