Dongargarh News: खेत के मोटर रूम में अवैध शराब का डंप, 497 पौवा और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद, 2 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Dongargarh News

Dongargarh News: डोंगरगढ़। मोहारा क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और मोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने खेत में बने बोरघर यानी मोटर रूम में छापा मारकर बड़ी मात्रा में शराब और पैकिंग सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 497 पौवा शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 89.46 बल्क लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब में उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा के 429 पौवा और छत्तीसगढ़ निर्मित जम्मू स्पेशल के 68 पौवा शामिल हैं।

Dongargarh News: शराब के साथ मिली पैकिंग सामग्री

छापेमारी के दौरान पुलिस को शराब के अलावा बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी मिली। मौके से 2820 स्टीकर, 2541 लेबल पर्चियां, 303 खाली प्लास्टिक शीशियां और 598 ढक्कन बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री मिलने के बाद पुलिस को अवैध शराब की री-पैकिंग या सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है।

2 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने दउवा वर्मा और नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटे कट्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़े कट्टी की भूमिका भी सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है।

कहां से आई शराब, किसे होनी थी सप्लाई?

Dongargarh News: पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और स्टीकर, लेबल, खाली शीशियां व ढक्कन आरोपियों तक कैसे पहुंचे। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की पैकिंग किस उद्देश्य से की जानी थी और इसे किन इलाकों में खपाने की तैयारी थी। मोहारा क्षेत्र में अवैध शराब डंप किए जाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। अब पुलिस का फोकस शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *