Korba News:‘आज जेल होई, कल बेल होई’ पर थाने के सामने रील बनाना पड़ा भारी, केस दर्ज होते ही महिला ने मांगी माफी

Sanjay Sahu
Korba News

Korba News:कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में थाने के सामने फिल्मी अंदाज में रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने कोतवाली थाना परिसर में ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। इसके बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस से माफी मांगी।

मामला कोतवाली थाना परिसर का है। जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी निवासी उषा मिश्रा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी II_uma_baby111 से 11 सितंबर की शाम यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह थाना परिसर में गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)


Korba News: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में मामला आया। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। कार्रवाई के बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। महिला ने कहा कि उसे ऐसा वीडियो थाना परिसर में नहीं बनाना चाहिए था।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *