Saturday, September 12, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh News: बिजली खंभा तोड़ते हुए घर में घुसा छड़ों से लदा...

Raigarh News: बिजली खंभा तोड़ते हुए घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, लगी भीषण आग; तीन बाइक समेत घर का सामान जलकर राख

Raigarh News:
Raigarh News:

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के खरसिया में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों और अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह पूरा हादसा खरसिया के रायगढ़ चौक रोड पर हुआ। ट्रेलर की जोरदार टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिसके चलते इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घर में सो रहा था परिवार, बाल-बाल बची जान

जिस घर में ट्रेलर घुसा, वहां हादसे के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। अचानक हुई जोरदार टक्कर और आगजनी के बावजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ट्रेलर समेत तीन बाइक और घर का सामान खाक

Raigarh News: टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलें भी आ गईं। कुछ ही देर में ट्रेलर, तीनों बाइक और घर का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

चालक ने कूदकर बचाई जान

Raigarh News: हादसे के दौरान ट्रेलर चालक ने वाहन से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और ट्रेलर अनियंत्रित कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here