Shyam Bihari Jaiswal Action: तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या पर गंभीर आरोप; स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- होगी सख्त जांच

VIKASH KHALKHO

अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Ambikapur Hospital Probe Demand: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं और नियम विरुद्ध भर्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले की गंभीर शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता राणा रणविजय सिंह ने ज्ञापन के साथ सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त आधिकारिक दस्तावेज भी संलग्न किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सौंपे गए शिकायत पत्र में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तत्कालीन प्रभारी अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि वर्ष 2024-25 में जीवन दीप समिति और स्वशासी समिति के बजट से अस्पताल के लिए विभिन्न निजी फर्मों से कुल 1,81,84,281 रुपये (1.81 करोड़ रुपये) की सामग्री खरीदी गई। आरोप है कि इस खरीदी प्रक्रिया में टेंडर नियमों की अनदेखी कर व्यापक वित्तीय गड़बड़ी की गई है।

Read More : Sai Attacks Bhupesh Baghel: ‘जेब में सबूत लेकर घूमते थे भूपेश बघेल’; झीरम फैसले और कांग्रेस पर मुख्यमंत्री साय का बड़ा तंज

शिकायत पत्र में अस्पताल में हुई भर्तियों को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। आरोप है कि स्वास्थ्य संस्था में 100 से अधिक कर्मचारियों को नियम विरुद्ध तरीके से रखा गया और इस बैकडोर एंट्री के एवज में प्रति अभ्यर्थी लगभग 40-40 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई। इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले इलाज और सरकारी भुगतान में भी बड़े पैमाने पर गोलमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है।

Read More : Nana Patole Demands Dropdown List: ओपन-एंडेड सवालों से नहीं होगी सटीक गिनती; तेलंगाना-बिहार की तर्ज पर ड्रॉपडाउन सूची की मांग

इतना ही नहीं, अस्पताल के वाहनों और जनरेटर के नाम पर हुए खर्चों पर भी सवाल दागे गए हैं। RTI से प्राप्त आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि जनवरी 2025 से नवंबर 2025 के बीच केवल डीजल-पेट्रोल के नाम पर 33,18,272 रुपये और जनवरी 2023 से नवंबर 2025 के दौरान वाहन मरम्मत पर 5,00,105 रुपये खर्च दिखाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन खर्चों के नाम पर भारी फर्जीवाड़ा हुआ है।

Read More : Bharni CRPF Camp Constable Suicide Case: ड्यूटी के बाद से लापता थे आरक्षक जयप्रकाश गहिर; केंद्रीय विद्यालय के पास मिला शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मांग की गई है कि निष्पक्ष जांच पूरी होने तक डॉ. आरसी आर्या को वर्तमान पद से तत्काल पृथक किया जाए। साथ ही 3 सितंबर 2026 को जारी शासन के उस आदेश की समीक्षा करने का अनुरोध किया गया है जिसके तहत उन्हें डीन पद पर पदोन्नत किया गया है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त दस्तावेजों और शिकायतों की गहनता से जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *