Durg Crime:केबल शिकायत का निराकरण करने पहुंचे कर्मचारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दो लोगों पर FIR

Sanjay Sahu
Durg Crime

Durg Crime:दुर्ग। बोरसी बस्ती स्थित अटल आवास में केबल संबंधी शिकायत का निराकरण करने पहुंचे ग्रैंड विजन केबल कंपनी के फील्ड कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित शशिकांत राय की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित शशिकांत राय ने पुलिस को बताया कि वह ग्रैंड विजन केबल कंपनी में फील्ड कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह बोरसी बस्ती अटल आवास स्थित शिव मंदिर के पास केबल संबंधी शिकायत का निराकरण करने पहुंचे थे। इसी दौरान अक्षय शर्मा उर्फ लक्की और मिथलेश वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उनसे कहा कि इस क्षेत्र में केबल का काम नहीं कर सकते। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित के मुताबिक घटना को चुन्नी लाल यादव सहित आसपास मौजूद लोगों ने देखा और सुना है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Durg Crime:केबल कारोबार में दबाव और धमकी देने के भी आरोप

अक्षय शर्मा और मिथलेश, एक मल्टीनेशनल कंपनी GTPL के उच्चाधिकारी मनीष श्रीवास्तव और स्थानीय सहायक बबलू भाटिया के साथ मिलकर क्षेत्र में केबल ऑपरेटरों पर दबाव बनाते हैं। वहीं इन लोगों द्वारा स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और शराब कारोबार से जुड़े लठैतों के साथ मिलकर क्षेत्र के केबल ऑपरेटरों के गाली-गलौज और धमकी दी जाती है तथा उन्हें स्वतंत्र रूप से व्यवसाय करने में बाधा पहुंचाई जाती है।

उक्त लोग मल्टीनेशनल कंपनी के कुछ कर्मचारी स्थानीय प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर केबल प्रसारण को लेकर विवाद की स्थिति पैदा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन रहा है। शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोप लगाया है कि ऐसी गतिविधियों के जरिए छत्तीसगढ़ की शांति भंग करना और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

अशोक शर्मा के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज

बता दें कि दोनों आरोपी अशोक शर्मा से संबंधित, जो कि आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। अशोक शर्मा के खिलाफ दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह इन मामलों में जेल भी जा चुका है। साथ ही स्थानीय मल्टी सिस्टम ऑपरेटर से बड़ी राशि लेकर धोखाधड़ी भी की गई है। जिसपर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। ये सभी लोग मिलकर केबल व्यवसाय का अपराधीकरण कर रहे है।

Durg Crime: उक्त लोग मिलकर क्षेत्र के केबल व्यवसाय पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इन आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से भी शिकायत की गई है। वहीं, राज्यपाल से अशोक शर्मा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने की भी अपील की गई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *