CG Transfer Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बुधवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने अलग-अलग पदों पर तैनात 167 अधिकारी-कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। तबादले की यह कार्रवाई वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत की गई है।
CG Transfer Breaking: जारी सूची में जिला आबकारी अधिकारियों से लेकर सहायक ग्रेड-3 स्तर के कर्मचारियों तक को शामिल किया गया है। तबादले के बाद सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर निर्धारित समय के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
CG Transfer Breaking: 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों को पोस्टिंग
आबकारी विभाग की ट्रांसफर लिस्ट में 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इन अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा 6 जिला आबकारी अधिकारियों (DEO) का भी तबादला किया गया है।
CG Transfer Breaking: इन अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर
विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEO) को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 57 आबकारी उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है।
इसके अलावा 39 आबकारी आरक्षकों, 12 एक्साइज क्लर्क, 8 वाहन चालकों और 8 भृत्यों को भी नई जगहों पर भेजा गया है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। तबादले के बाद अब संबंधित जिलों और कार्यालयों में नई पदस्थापना के अनुसार विभागीय कामकाज संभाला जाएगा।



















