Dhamtari Crime: मकान में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को पकड़ा

Sanjay Sahu
Dhamtari Crime

Dhamtari Crime: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 55 हजार 600 रुपए नकद बरामद किए।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जालमपुर वार्ड के एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं और वहां बड़ी रकम का दांव लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

6 जुआरी मौके से गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 55 हजार 600 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी धमतरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया।

जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी

Dhamtari Crime: पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुखबिर से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर ऐसे ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध जुआ-सट्टे में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *