Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Bhilai Bhilai Murder Case: भिलाई में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल: अस्पताल में इलाज...

Bhilai Murder Case: भिलाई में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई/दुर्ग। Nishaanebaz.com-Bhilai Murder Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से हत्या की एक दिल नहला देने वाली वारदात सामने आई है। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

चिचोला जाने के लिए मांग रहा था लिफ्ट

मृतक की पहचान भिलाई के कैंप-01 निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है। शिव चिचोला में अपनी दुकान चलाता था। शनिवार रात वह अपने दोस्त शिशांत के साथ बाइक से नेहरू नगर चौक पहुंचा था, जहां से उसे चिचोला जाना था।

  • लिफ्ट का प्रयास: रात में वह चौक पर रुककर चिचोला जाने के लिए ट्रकों को रोककर लिफ्ट लेने का प्रयास कर रहा था।

  • विवाद की शुरुआत: जब कोई ट्रक नहीं रुका, तो उसने वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। इसी बात को लेकर स्कूटी सवारों और शिव के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

Read More : MP Flood Relief: चित्रकूट में बाढ़ के बाद CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

जांघ पर चाकू मारकर टाउनशिप की ओर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के साथी के अनुसार, दो स्कूटी में दो युवक और एक युवती सवार थे। बहस के दौरान स्कूटी सवार एक सिरफिरे युवक ने चाकू निकालकर शिव की बाईं जांघ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Read More : Mainpat Tourist Accident: केरल की छात्रा के लिए फरिश्ता बना स्थानीय ग्रामीण: रस्सी फेंककर 1 किलोमीटर दूर बह चुकी युवती को सुरक्षित निकाला

गंभीर वार होने से अत्यधिक खून बहने लगा और शिव वहीं सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी सवार तुरंत अंडरब्रिज के रास्ते टाउनशिप की तरफ तेजी से फरार हो गए।

Read More : MP Crime: 55 हजार में खरीदी पिस्टल, कार में हथियार लेकर घूम रहे थे दो युवक; पुलिस ने दबोचा

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस खंगाल रही CCTV

घटना के तुरंत बाद पुलिस घायल शिव को इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल लेकर पहुंची। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां रविवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Read More : MP Crime: 55 हजार में खरीदी पिस्टल, कार में हथियार लेकर घूम रहे थे दो युवक; पुलिस ने दबोचा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शोभराज अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घायल के साथ मौजूद प्रत्यक्षदर्शी वाहन का नंबर नहीं देख पाया था, लेकिन पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी तेज कर दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here