Nepal Disaster Impact: नेपाल आपदा में बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी लापता, 25 तारीख के बाद से परिजनों से टूटा संपर्क

VIKASH KHALKHO

बिलासपुर। Nishaanebaz.com-Nepal Disaster Impact: पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और जलप्रलय के कारण मची तबाही का असर अब छत्तीसगढ़ में भी साफ दिखाई दे रहा है। नेपाल में कई भारतीयों और छत्तीसगढ़ के नागरिकों के फंसे होने और लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर की रहने वाली महिला मंजू रॉय चौधरी का नाम भी शामिल हो गया है, जिनका नेपाल की आपदा के बाद से कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजू रॉय चौधरी गत 21 अगस्त को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से 30 तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के एक समूह (दल) के साथ नेपाल यात्रा के लिए रवाना हुई थीं। उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 3 सितंबर तक नेपाल के विभिन्न धार्मिक व दर्शनीय स्थलों पर रुकने का था। हालांकि, इसी दौरान नेपाल के विभिन्न हिस्सों में आई भीषण बाढ़, भूस्खलन और आपदा के बाद से परिजनों का उनसे संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

Read More : Gwalior News: ग्वालियर में VHP नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, वारदात का लाइव वीडियो आया सामने; 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार

परिजनों ने बताया कि मंजू रॉय चौधरी से आखिरी बार 25 तारीख को फोन पर बातचीत हुई थी। उसके बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा है और कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित मकान में अकेली रहती थीं, जबकि उनके अन्य परिजन कोलकाता में निवास करते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि परिजनों के पास नेपाल गए 30 लोगों के समूह में शामिल अन्य सदस्यों या टूर ऑपरेटर का संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं है, जिससे उनसे कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Read More : Hemchand Yadav University Action: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय कार्यपरिषद का बड़ा एक्शन, कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप से छिने वित्तीय अधिकार, डॉ. नीलू श्रीवास्तव को जिम्मेदारी

परिजनों की बढ़ती चिंता और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन भी पूरी तरह हरकत में आ गया है। बिलासपुर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नेपाल में लापता महिला की पतासाजी और कुशलक्षेम जानने के लिए औपचारिक प्रयास शुरू कर दिए हैं। राज्य शासन और वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि महिला का जल्द से जल्द सुराग लगाया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *