pnb scam : PNB घोटाला: नीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में दबोचा गया, CBI-ED की अपील पर हुई बड़ी कार्रवाई

Sanjay Sahu
pnb scam

pnb scam : नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के एक अहम आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल दीपक मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी 4 जुलाई 2025 को अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा भारत की प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त अपील पर की गई। इसे भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले की जांच में एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

pnb scam : नेहल मोदी की गिरफ्तारी भारत सरकार द्वारा किए गए औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध के तहत हुई है। अमेरिका में अब प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अमेरिकी अभियोजन पक्ष द्वारा दाखिल शिकायत में नेहल मोदी पर दो मुख्य आरोप लगाए गए हैं।

pnb scam : उस पर आरोप है कि उसने अपने भाई नीरव मोदी की मदद करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई को छुपाया और इन पैसों को शेल कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के जरिए इधर-उधर किया। ईडी की चार्जशीट में नेहल को सह-आरोपी के तौर पर नामित किया गया है और उस पर सबूत मिटाने का भी आरोप है।

pnb scam : 2019 में इंटरपोल ने नेहल मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इससे पहले नीरव मोदी और निशाल मोदी के खिलाफ भी इंटरपोल नोटिस जारी हो चुके हैं। नेहल बेल्जियम का नागरिक है, उसका जन्म एंटवर्प में हुआ था और वह अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती भाषाओं का जानकार है।

pnb scam : उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी पहले से ही ब्रिटेन की जेल में बंद है और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी जारी है। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी PNB घोटाले के मुख्य आरोपी हैं, जिसमें बैंक को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था।

pnb scam : नेहल मोदी के प्रत्यर्पण मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई 2025 को होगी। इस दौरान ‘स्टेटस कॉन्फ्रेंस’ होगी, जिसमें नेहल की ओर से जमानत याचिका दायर की जा सकती है, जिसका अमेरिकी अभियोजन पक्ष विरोध करेगा। यह गिरफ्तारी भारत की जांच एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे घोटाले के अन्य पहलुओं की जांच को भी बल मिलेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *