RAIPUR NEWS: ASP आकाश राव शहादत केस में बड़ी कार्रवाई, 7 संदिग्ध दबोचे, SIA की सख्त पूछताछ जारी

Sanjay Sahu
RAIPUR NEWS

RAIPUR NEWS: रायपुर। एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे की शहादत से जुड़े मामले में एसआईए (Special Investigation Agency) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंटा से 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन संदिग्धों के पास आंध्र प्रदेश की सिम कार्ड लगे मोबाइल फोन मिले हैं, जिनका इस्तेमाल माओवादियों को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देने में किया जा रहा था।

RAIPUR NEWS: एसआईए फिलहाल सभी को एक गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के जरिए इस हमले के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सकेगा।

RAIPUR NEWS: गौरतलब है कि 9 जून को सुकमा जिले के कोंटा-गोलापल्ली मार्ग पर तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी धमाके में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरेपुंजे शहीद हो गए थे। इस हमले में एसडीओपी कोंटा भानु प्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *