Tikamgarh Heavy Rain: टीकमगढ़ में अतिवृष्टि से उफान पर नदी-नाले, कई पुल-पुलियाओं पर आवागमन बंद; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Anuj Nirala

[nishaanebaz.com] Tikamgarh Heavy Rain: जमील खान\टीकमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई स्थानों पर पुल और पुलियाओं के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन बंद करना पड़ा है। हालात का जायजा लेने के लिए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जलभराव और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

हीरानगर बावरी पुल समेत कई स्थानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर और एसपी ने हीरानगर बावरी पुल सहित जिले के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलस्तर की स्थिति देखी। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।लगातार बारिश के कारण कई नदी-नालों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण और मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

Shahdol Patwari Suspend: अनाथ युवती से रिश्वत और कथित आपत्तिजनक चैट का आरोप, पटवारी सस्पेंड

दिगौड़ा के पास पुल से 2 फीट ऊपर बह रहा पानी

टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर दिगौड़ा के पास स्थित पूनोल नाला पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। खतरे को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति या वाहन पानी से भरे मार्ग को पार करने का प्रयास न करे।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

कई पुल-पुलियाओं पर आवागमन पूरी तरह बंद

जिले में बढ़े जलस्तर के कारण नचनवारा पुलिया, हीरानगर पुलिया, लिधोराखास, इकबालपुरा-मड़ियांव घाट और खरों-महेवा सहित कई स्थानों पर पानी पुलों के ऊपर से बह रहा है।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों पर आवागमन बंद कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं।

SDRF और NDRF को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश

बारिश की स्थिति और जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही SDRF और NDRF को भी जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहने को कहा गया है।प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जलभराव वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

Bhopal Firing: भोपाल में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, FIR में देरी पड़ी भारी; थाना प्रभारी और SI पर गिरी गाज

नागरिकों से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं और तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार करने की कोशिश न करें। बारिश के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की भी अपील की गई है।प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होने और जलस्तर कम होने के बाद ही प्रभावित मार्गों पर आवागमन शुरू किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *