Indore News : पहली बारिश में धंसी स्वच्छता की सड़कों पर साख, गड्ढों ने खोली नगर निगम की पोल

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर का दावा मानसून की पहली बारिश में ही पानी-पानी हो गया। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Indore News : बायपास से लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों तक सड़कें बदहाल हैं। जगह-जगह गड्ढों के चलते कई इलाकों में घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Indore News : सड़कों की इस स्थिति के कारण हादसों में भी इजाफा हुआ है। बारिश के बाद निकले गड्ढों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Indore News : महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए शहर की जनता पूछ रही है – “आख़िर इन गड्ढों का जिम्मेदार कौन?”

Indore News : इधर कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सियासी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं ने गड्ढों पर बैठकर प्रदर्शन किया और इसे सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार का नतीजा बताया। कांग्रेस ने मामले की शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में भी दर्ज कराई है और पूरे मामले की जांच की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *