Dhirendra Krishna Shastri: नेपाल बाढ़ त्रासदी बागेश्वर बाबा ने जताया दुख, राहत कार्य के लिए जाएगी जन सेवा समिति की टीम

Anuj Nirala

[nishaanebaz.com] Dhirendra Krishna Shastri: छतरपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जापान यात्रा से भारत लौटने के बाद उन्होंने नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ित लोगों की सहायता के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्यों में सहयोग की अपील की।

पीड़ितों की मदद के लिए एकजुट होने की अपील

बागेश्वर बाबा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय मानवता और सेवा सबसे बड़ा धर्म है। नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरी सामग्री की आवश्यकता है, ऐसे में समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को मदद के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाना जरूरी है।

Nepal Flood: नेपाल की तबाही के बाद मध्यप्रदेश सरकार एक्टिव, फंसे लोगों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल जाएगी बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की टीम

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की एक टीम नेपाल में राहत एवं सेवा कार्यों के लिए भेजी जा रही है। यह टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की मदद करेगी।बताया गया कि सेवा दल द्वारा पीड़ितों को भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। टीम स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में भी सहयोग करेगी।

प्रधानमंत्री के प्रयासों का किया उल्लेख

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नेपाल में आपदा के दौरान सहायता के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में आई इस आपदा के समय भारत द्वारा सहयोग और सहायता की भावना महत्वपूर्ण है।नेपाल में बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए बागेश्वर धाम की ओर से राहत कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अब जन सेवा समिति की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगी।

MP E Bus Service: इंदौर-भोपाल समेत 5 रूट पर दौड़ेंगी 26 ई-बसें, ग्रीन मोबिलिटी से बदलेगा सफर

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *