Friday, August 21, 2026
Home Crime Indore News: कार लोन की बकाया किस्त को लेकर विवाद हिंसक, युवती...

Indore News: कार लोन की बकाया किस्त को लेकर विवाद हिंसक, युवती के ऑफिस में घुसकर मारपीट; CCTV में कैद हुई घटना

[Nishaanebaz News] Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कार लोन की बकाया किस्त को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के कार्यालय में कथित तौर पर घुसकर उसके पिता और भाई के साथ मारपीट करने तथा कार्यालय में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार लोन की बकाया किस्त को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, पालदा नाका निवासी संस्कृति पाटिल अपने पिता शिव पाटिल के साथ कैटरिंग का व्यवसाय संचालित करती हैं। गुरुवार दोपहर कुछ युवक उनके कार्यालय पहुंचे और खुद को फाइनेंस कंपनी से जुड़ा हुआ बताते हुए कार लोन की बकाया किस्त जमा कराने का दबाव बनाने लगे।

Indore Crime: इंदौर में अवैध स्ट्रीमिंग का खेल! ‘जीफ्लिक्स’ एप पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने वाहन बेचकर लोन की राशि का भुगतान करने की बात कही थी। विवाद के बाद युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे अन्य लोगों के साथ दोबारा कार्यालय पहुंच गए।

ऑफिस में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

पीड़ित पक्ष के अनुसार, दोबारा कार्यालय पहुंचने के बाद आरोपियों ने युवती के पिता शिव पाटिल और उसके भाई के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान कार्यालय में रखे कंप्यूटर, कांच और अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की गई।अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट और तोड़फोड़ की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित परिवार आजाद नगर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए प्रकरण दर्ज किया।पुलिस ने प्रणव चौहान, आयुष पंवार, सुनील माखीज और शशिकांत रावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

MP News: जमीन विवाद में बड़ा एक्शन! CM मोहन यादव के निर्देश पर कटनी CSP सस्पेंड

लोन रिकवरी के तरीके पर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर बकाया लोन की वसूली को लेकर अपनाए जाने वाले तरीकों पर सवाल खड़े करती है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि किस्त जमा कराने के विवाद के दौरान कार्यालय में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई।फिलहाल आजाद नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here