Monday, August 17, 2026
Home Crime Bhind Crime News: भिंड में मां की ममता कलंकित 6 साल की...

Bhind Crime News: भिंड में मां की ममता कलंकित 6 साल की बेटी बनी अवैध रिश्ते में रोड़ा, मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप

Bhind Crime News: प्रदीप शर्मा\ मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में करीब दो महीने पहले कुएं से मिली छह साल की मासूम सृष्टि की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी मां ज्योति और उसके कथित प्रेमी रामशंकर शर्मा उर्फ पल्लू ने मिलकर की थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मां और प्रेमी के रिश्ते की सच्चाई जानती थी मासूम

पुलिस जांच के अनुसार, ज्योति और रामशंकर के बीच करीब आठ-नौ साल पहले नजदीकियां बढ़ी थीं। ज्योति का पति गुजरात के वडोदरा में पेंटिंग का काम करता था, जहां रामशंकर भी काम करता था। पति के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण ज्योति की रामशंकर से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए।पुलिस का कहना है कि बाद में ज्योति अपने पति से अलग होकर रामशंकर के साथ रहने लगी। वह अपनी छह साल की बेटी सृष्टि को भी अपने साथ ले गई थी।

कई शहरों में भटकते रहे मां-बेटी और प्रेमी

Bhind Crime News: जानकारी के मुताबिक, 27 मई को ज्योति एक बार फिर बेटी सृष्टि को लेकर रामशंकर के साथ घर से निकल गई। तीनों जालौन, ग्वालियर और सेवढ़ा सहित कई जगहों पर घूमते रहे। पैसे खत्म होने के बाद रामशंकर ने कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन भी बेच दिया।इसके बाद तीनों मेहरा गांव के आसपास पहुंचे, जहां खेत में बनी एक झोपड़ी में उन्होंने रात बिताई।

read more: Indian Railway Cancels 16 Trains Chakradharpur Division: रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन कमीशनिंग के कारण 16 ट्रेनें रद्द

नाना-नानी के घर जाने की जिद बनी वजह?

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान छह साल की सृष्टि ने नाना-नानी के घर जाने की जिद की। बच्ची ने कथित तौर पर यह भी कहा कि अगर उसे वहां नहीं ले जाया गया तो वह परिवार को उसकी मां और रामशंकर के रिश्ते के बारे में बता देगी।पुलिस का दावा है कि इसी बात से दोनों आरोपी डर गए। उन्हें आशंका थी कि बच्ची ने परिवार को सबकुछ बता दिया तो ज्योति को दोबारा पति के पास भेज दिया जाएगा।

मां ने हाथ पकड़े, प्रेमी ने गला दबाया

पुलिस के अनुसार, इसी डर में दोनों ने सृष्टि को रास्ते से हटाने का कथित तौर पर फैसला किया। आरोप है कि ज्योति ने बच्ची के दोनों हाथ पकड़ लिए और रामशंकर ने उसका गला दबा दिया। बच्ची की मौत के बाद उसके शव को खेत में बने कुएं में फेंक दिया गया।15 जून की सुबह कुएं से बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और बच्ची की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में नाना पक्ष के परिवार ने शव की पहचान छह साल की सृष्टि के रूप में की।

मां के गायब होने से पुलिस को हुआ शक

Bhind Crime News: जांच के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि सृष्टि की मां ज्योति कहां है। ज्योति भी घटना के बाद से गायब थी। पुलिस को रामशंकर के साथ उसके संपर्क में होने की जानकारी मिली।इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो महीने बाद पुलिस को सूचना मिली कि ज्योति और रामशंकर ग्वालियर पहुंचे हैं। लहार पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ज्योति ने घटना से जुड़ी जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ने का दावा किया है।

सोशल मीडिया पर भी सामने आए दोनों के वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े वीडियो भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, ज्योति को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था और रामशंकर के साथ उसके वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस इन वीडियो और तकनीकी रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की पुष्टि की जा सके।

read more: Tikamgarh Hospital: टीकमगढ़ जिला अस्पताल में प्रशासन का छापा, 8 डॉक्टर और 12 कर्मचारी मिले नदारद

मासूम की मौत ने खड़े किए कई सवाल

Bhind Crime News: छह साल की सृष्टि अब इस दुनिया में नहीं है। पुलिस के मुताबिक, उसकी हत्या के पीछे उसकी मां और उसके कथित प्रेमी का रिश्ता और उसके सामने इसके उजागर होने का डर वजह बना।मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के बीच सबसे ज्यादा नुकसान अक्सर बच्चों को उठाना पड़ता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here