Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal NEET UG 2026: MP में MBBS की 6,020 सीटें तय, सरकारी कॉलेजों...

NEET UG 2026: MP में MBBS की 6,020 सीटें तय, सरकारी कॉलेजों में 3,020 और निजी में 3,000 सीटों पर होगा एडमिशन

NEET UG 2026: भोपाल। मध्यप्रदेश में NEET UG 2026 के जरिए MBBS में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। पहली चरण की काउंसलिंग में कुल 6,020 सीटों पर एडमिशन होगा। इनमें सरकारी और स्वायत्त मेडिकल कॉलेजों की 3,020 सीटें, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों की 3,000 सीटें शामिल हैं।

सीट मैट्रिक्स जारी होने के बाद अब प्रदेश में मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। NEET UG 2026 में पात्र अभ्यर्थियों को मेरिट, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा।

भोपाल-इंदौर समेत बड़े मेडिकल कॉलेजों में 250-250 सीटें

NEET UG 2026: मध्यप्रदेश के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सबसे ज्यादा 250-250 MBBS सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें भोपाल का गांधी मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर का गजराराजा मेडिकल कॉलेज, इंदौर का एमजीएम मेडिकल कॉलेज और जबलपुर का नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

JabalpurRaid: मंडला वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

कॉलेजवार MBBS सीटों की स्थिति

मेडिकल कॉलेज MBBS सीटें
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल 250
गजराराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर 250
एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर 250
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर 250
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा 200
मेडिकल कॉलेज, रतलाम 200
मेडिकल कॉलेज, विदिशा 180
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर 150
मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा 150
मेडिकल कॉलेज, दतिया 120
मेडिकल कॉलेज, खंडवा 120
मेडिकल कॉलेज, शहडोल 100
मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी 100
मेडिकल कॉलेज, मंदसौर 100
मेडिकल कॉलेज, सिवनी 100
मेडिकल कॉलेज, नीमच 100
मेडिकल कॉलेज, श्योपुर 100
मेडिकल कॉलेज, सिंगरौली 100
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, इंदौर 50

सरकारी कॉलेजों में 3,020 सीटें, राज्य कोटे की 2,505 सीटें

NEET UG 2026: मध्यप्रदेश के सरकारी एवं स्वायत्त मेडिकल कॉलेजों में कुल 3,020 MBBS सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें अलग-अलग कोटे के तहत सीटों का विभाजन किया गया है। सरकारी कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे की 468 सीटें रखी गई हैं।

वहीं GOI और Insured Person कोटे में 47 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा दिव्यांग, सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी और अन्य निर्धारित श्रेणियों के लिए भी सीटों का प्रावधान किया गया है।सरकारी कॉलेजों में राज्य कोटे के तहत 2,505 सीटों पर प्रवेश होगा। इन सीटों का वर्गीकरण अनारक्षित, SC, ST, OBC और EWS सहित निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।

निजी मेडिकल कॉलेजों में भी 3 हजार सीटें

NEET UG 2026 की पहली काउंसलिंग में मध्यप्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए भी 3,000 MBBS सीटें उपलब्ध रहेंगी। यानी सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलाकर प्रदेश में कुल 6,020 सीटों पर मेडिकल प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Khandwa New Police Battalion News: खंडवा में बनेगी नई पुलिस बटालियन, मध्य प्रदेश में अगले 2 सालों में होंगी 20 हजार नई पुलिस भर्तियां

NEET अभ्यर्थियों के लिए अब क्या जरूरी?

NEET UG 2026: सीटों का आवंटन होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर काउंसलिंग शेड्यूल और आधिकारिक सीट मैट्रिक्स पर रहेगी। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी NEET UG मेरिट, कैटेगरी, उपलब्ध सीट और पसंदीदा कॉलेज के आधार पर चॉइस फिलिंग करनी होगी।

मेडिकल कॉलेज का चयन करते समय अभ्यर्थियों को फीस, कैटेगरीवार सीट, राज्य कोटा और ऑल इंडिया कोटा समेत सभी नियमों की जानकारी आधिकारिक काउंसलिंग नोटिफिकेशन से जरूर जांचनी चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here