Raipur Crime: रायपुर में युवक की हत्या का खुलासा: चंद घंटों में 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान विवाद के बाद सिर पर रॉड और सीमेंट के टुकड़े से हमला

0
57
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक पवन टंडन की हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने आपसी दोस्ती के बीच हुए मामूली विवाद के बाद युवक पर हमला किया था। हत्या के बाद शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर सीमेंट पाइप के अंदर छिपा दिया गया था।

Raipur Crime: पुलिस के अनुसार घटना 6 अगस्त 2026 की रात चारों बांधा तालाब सूखा मैदान, बंजारी नगर रावांभाठा में हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवकों ने एक व्यक्ति की हत्या कर शव कहीं छिपा दिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Raipur Crime: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

Raipur Crime: पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि समीर खान, प्रकाश यादव और सूरज यादव मृतक पवन टंडन के साथ मैदान में बैठे थे। इस दौरान सभी ने शराब पी। रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच पवन टंडन से विवाद हो गया।

Raipur Crime: पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान समीर खान ने लोहे की रॉड से पवन के सिर पर वार किया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद प्रकाश यादव ने पास पड़े सीमेंट-कंक्रीट के बड़े टुकड़े से उसके सिर पर हमला किया। सूरज यादव पर गला दबाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद समीर खान ने दो-तीन बार फिर सीमेंट के बड़े टुकड़े से पवन के सिर पर वार किया। पुलिस के मुताबिक हमले में पवन टंडन की मौत हो गई।

Raipur Crime: सीमेंट पाइप के अंदर छिपाया शव

Raipur Crime: हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर सीमेंट पाइपलाइन के अंदर छिपा दिया। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर उनकी निशानदेही पर तलाशी ली, जहां सीमेंट पाइप के अंदर शव बरामद किया गया।

Raipur Crime: मौके पर FSL टीम और मृतक के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने शव की पहचान पवन टंडन, उम्र 22 वर्ष, निवासी रावांभाठा खमतराई के रूप में की। परिजनों के मुताबिक पवन पिछले दो दिनों से लापता था और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की जा रही थी।

Raipur Crime: हत्या में इस्तेमाल सामान जब्त

Raipur Crime: मृतक के चचेरे भाई प्रकाश भट्ट की रिपोर्ट पर खमतराई थाने में अपराध क्रमांक 752/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238 और 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड, सीमेंट-कंक्रीट का बड़ा टुकड़ा और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं।

Raipur Crime: तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

1. समीर खान, पिता आबित खान, उम्र 19 वर्ष, बंजारी नगर रावांभाठा।
2. प्रकाश यादव उर्फ दादु, पिता देवनाथ यादव, उम्र 18 वर्ष, बंजारी नगर तालाब पार रावांभाठा।
3. सूरज यादव, पिता रामजी यादव, उम्र 19 वर्ष, बंजारी नगर शिव मंदिर के पास बांधा पारा रावांभाठा।

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Raipur Crime: पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

Raipur Crime: पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में मामले में कार्रवाई की गई। कार्रवाई में DCP उत्तर दीपमाला कश्यप, ADCP उत्तर आदित्य पांडे और ACP उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में खमतराई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल, PSI कौशल कुमार झा समेत पुलिस टीम की भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here