Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली: छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली भवन में सावन के पवित्र महीने में 07/08/2026 दिन शुक्रवार को पारंपरिक उल्लास और भक्ति के बीच सावन झूला उत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया गया रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस उत्सव में छत्तीसगढ़ महिला समिति की महिलाएं बड़ी संख्या में हिस्सा लिए महासचिव महेंद्र साहू ने बताया कि पारंपरिक परिधानों में महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद लिए और सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किए उत्सव केशुरुवात में भगवान शिव पार्वती के विशेष श्रृंगार के साथ झूले में विराजमान किए झूले झुलाए और सुख समृद्धि की कामना की.
Bacheli News: साथ ही महिलाओ और बच्चों का आंतरिक खेल रस्सा खींच, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ का प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण किया गया प्रसाद वितरण एवं सभी ने स्वल्पाहार किए संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किया जाता है कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ महिला समिति और समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।




