MP News: BRICS सम्मेलन के चलते भोपाल में आज से 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट, इन रास्तों पर जाने से पहले पढ़ें अलर्ट

Rahul Goshwami

Bhopal BRICS Traffic Diversion: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होने वाले BRICS कार्य समूह सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है। सम्मेलन में 12 देशों के संस्कृति मंत्री, प्रतिनिधिमंडल प्रमुख (Head of Delegation), सांस्कृतिक दल और अन्य विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रोजाना सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।यदि आप इन दिनों भोपाल में यात्रा करने वाले हैं, तो ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी पहले से जान लेना आपके लिए जरूरी है।

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (Minto Hall परिसर) में 5 से 8 अगस्त तक BRICS कार्य समूह की तीसरी बैठक आयोजित होगी। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के मंत्री, अधिकारी और सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। इसी वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
भोपाल ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, प्रतिनिधियों के काफिले के गुजरने के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।अलग-अलग होटलों से यह रहेगा काफिलों का रूट

होटल ताज से आने वाला रूट

  • भदभदा चौराहा
  • भारत माता चौराहा
  • पॉलिटेक्निक
  • मछलीघर
  • मिंटो हॉल

कोर्टयार्ड मैरियट और गोल्डन ट्यूलिप से

  • एमपी नगर चौराहा
  • जेल रोड
  • कंट्रोल रूम तिराहा
  • मिंटो हॉल

रेडिसन होटल से

  • रोहित नगर
  • चुनाभट्टी
  • मैनिट
  • माता मंदिर
  • पॉलिटेक्निक
  • मिंटो हॉल

जहांनुमा होटल से

  • पॉलिटेक्निक
  • मछलीघर
  • सदर मंजिल
  • रॉयल मार्केट
  • रेतघाट
  • किलोल पार्क
  • मिंटो हॉल

मिंटो हॉल में ऐसे मिलेगी एंट्री
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक केवल संस्कृति मंत्रालय के अधिकृत वाहन पास रखने वाले वाहनों को ही मिंटो हॉल परिसर में प्रवेश और पार्किंग की अनुमति होगी। अन्य सभी वाहनों की पार्किंग एमवीएम मैदान में कराई जाएगी।

शाम को भी प्रभावित रहेगा यातायात
सम्मेलन के दौरान प्रतिदिन शाम करीब 4:30 बजे प्रतिनिधिमंडल मिंटो हॉल से स्मार्ट रोड होते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय जाएगा। इस दौरान भी संबंधित मार्गों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।

लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी ले लें, पीक आवर्स में वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *