Bacheli News: एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन

Sanjay Sahu

Bacheli News:फकरे आलम खान/बचेली: एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, भिलाई (छत्तीसगढ़) की ओर से एक वर्चुअल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक आयोजित की गई। संस्था के सभी अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया गया। ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों का कंपनी के साथ वर्चुअल इंटरव्यू हुआ। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 31 जुलाई,2026 को शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, भिलाई के लिए कुल 31 प्रशिक्षुओं को चुना गया।

Bacheli News:इस उपलब्धि पर चुने गए प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए, एनएमडीसी,बचेली के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने कहा कि NMDC का लगातार मिशन स्थानीय क्षेत्रों के युवाओं को विश्व-स्तरीय तकनीकी कौशल देकर सशक्त बनाना और उन्हें देश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों में प्रतिष्ठित रोज़गार के अवसरों से जोड़ना है। यह सफलता संस्था द्वारा दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता और उद्योग द्वारा उस पर जताए गए भरोसे का प्रतीक है।

Bacheli News: संस्थान के प्राचार्य कमलेश साहू ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि- हमारे संस्था में उद्योगों की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं प्रासंगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हर प्रशिक्षु के लिए रोज़गार सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना संस्था की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कंपनी के अधिकारियों के साथ-साथ संस्थान के प्लेसमेंट सेल और स्टाफ़ को भी धन्यवाद और बधाई दी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *