Sunday, May 31, 2026
24.1 C
Raipur

Jashpur News: ​ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध धान परिवहन पर सख्ती, 342 क्विंटल धान जब्त

Jashpur News: ​ जशपुर: धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में 17 दिसंबर 2025 को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पिकअप, ट्रैक्टर और ट्रक से कुल 580 बोरी में 342 क्विंटल धान जब्त किया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 86 हजार 600 रुपये बताई गई है। पकड़े गए धान को आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है।

Jashpur News: ​ थाना लोदाम क्षेत्र में झारखंड से छत्तीसगढ़ की ओर धान लेकर आ रहे एक ट्रक और एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। वहीं थाना बागबहार क्षेत्र में बिना टोकन के संदिग्ध रूप से धान परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया। जशपुर पुलिस अब तक सरहदी राज्यों से अवैध रूप से लाए जा रहे करीब 1500 क्विंटल धान को जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप चुकी है।

Jashpur News: ​ मामले का विवरण

Jashpur News: ​ 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे थाना लोदाम पुलिस नेशनल हाईवे पर आबकारी बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG-14-MD-5550 को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में 440 बोरी में करीब 300 क्विंटल धान मिला। ट्रक चालक ने अपना नाम एकुल अंसारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी जिला रांची, झारखंड बताया और धान को लोहरदगा जिले से लाना बताया। धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर ट्रक सहित धान को जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा गया।

Jashpur News: ​ इसी क्रम में 17 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे थाना लोदाम पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम जकबा से पिकअप वाहन क्रमांक JH-03-AR-6813 को पकड़ा गया। पिकअप में 40 बोरी में 2 क्विंटल धान लोड था। चालक अनुज बखला, उम्र 23 वर्ष, निवासी जशपुर ने धान को झारखंड क्षेत्र से लाना बताया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। संदेह के आधार पर पिकअप सहित धान को जब्त कर प्रशासन को सौंपा गया।

Jashpur News: ​ इसके अलावा 16 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे थाना बागबहार पुलिस ने ग्राम बिरिमडेगा के पास ट्रैक्टर क्रमांक CG-13-AM-6642 को पकड़ा। ट्रैक्टर में 100 बोरी में 40 क्विंटल धान लोड था। ट्रैक्टर मालिक कृष्णा नाग, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुकरगांव, थाना बागबहार ने धान के संबंध में कोई दस्तावेज या बिक्री टोकन प्रस्तुत नहीं किया। संदेह होने पर ट्रैक्टर सहित धान को जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया गया।

Jashpur News: ​ इस तरह जशपुर पुलिस ने एक ट्रक, एक पिकअप और एक ट्रैक्टर से कुल 580 बोरी में 342 क्विंटल संदिग्ध धान जब्त किया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सरहदी क्षेत्रों से अवैध धान परिवहन पर पुलिस की लगातार नजर है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories