CG News: जान से मारने की धमकी देकर जमीन हड़पने की कोशिश, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

CG News: दुर्ग। जिले में जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे हड़पने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

CG News: जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को प्रार्थी प्रविंदर सिंह चाने ने दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायत सौंपकर बताया कि प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उसकी पत्नी और बच्चों के सामने हथियार दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और जमीन बेचने के लिए दबाव बनाया।

CG News: शिकायत मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर मोहन नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लाखन सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

CG News: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पीड़ित के परिवार में भय का माहौल बनाकर जमीन पर कब्जा करने और उसे हड़पने का प्रयास करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories