Indore Crime news:इंदौर STF की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़

Sanjay Sahu
Indore Crime news

Indore Crime news:इंदौर: इंदौर एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार किस गिरोह से लाते थे और इन्हें किसे सप्लाई करने वाले थे।

Indore Crime news:स्पेशल टास्क फोर्स, इंदौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार लेकर ओमेक्स सिटी, बुरहानपुर रोड की ओर पैदल जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध देसी पिस्टल बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमान चौधरी पिता जगजाराम चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम धनड, थाना धनड, जिला बाड़मेर (राजस्थान), हाल मुकाम शिव कॉलोनी, थाना लालबाग, जिला बुरहानपुर और विजय कराड़े पिता सुरेश कराड़े, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पाचौरी, थाना खकनार, जिला बुरहानपुर के रूप में हुई है।

 

Indore Crime news:दोनों आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ इंदौर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हथियार किस व्यक्ति या गिरोह से लेकर आए थे और इन्हें आगे किसे सप्लाई करने वाले थे। साथ ही इस पूरे अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *