Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Itarsi Train Fire Incident : रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी : सुपरफास्ट...

Itarsi Train Fire Incident : रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी : सुपरफास्ट ट्रेन के इंजन में लगी आग…

Itarsi Train Fire Incident
Itarsi Train Fire Incident

Itarsi Train Fire Incident : नर्मदापुरम। रविवार सुबह इटारसी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रीवा-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22146) के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। शुरुआती जांच में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन से धुआं उठते ही यात्री और स्टेशन पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

Itarsi Train Fire Incident : रेल प्रशासन ने तत्काल प्लेटफॉर्म खाली कराया और यात्रियों से दूरी बनाए रखने की अपील की। लोको पायलट और रेलवे कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब 30 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही रुकी रही, जिसके बाद तकनीकी जांच पूरी होने पर उसे रवाना किया गया।

READ MORE : Akanksha Satyavanshi : छत्तीसगढ़ का गौरव, वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने CM से की मुलाकात

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इंजन के वायरिंग सिस्टम में स्पार्किंग से आग लगी थी। गनीमत रही कि घटना के समय ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, अन्यथा गंभीर नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद रेल प्रशासन ने सभी इंजनों की त्वरित तकनीकी जांच के निर्देश जारी किए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here