Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Akanksha Satyavanshi : छत्तीसगढ़ का गौरव, वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम की...

Akanksha Satyavanshi : छत्तीसगढ़ का गौरव, वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने CM से की मुलाकात

Akanksha Satyavanshi
Akanksha Satyavanshi

Akanksha Satyavanshi : रायपुर। विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी ऐतिहासिक जीत की खुशियाँ साझा की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया, साथ ही उनकी उपलब्धि के लिए 10 लाख रुपये की विशेष सम्मान राशि देने की घोषणा की।

Akanksha Satyavanshi : आकांक्षा सत्यवंशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि छत्तीसगढ़ को देते हुए कहा, “यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।” मुख्यमंत्री साय ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के शामिल होने से प्रदेशवासियों को लगा कि वे सभी इस जीत में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को प्रेरित करेगी।

READ MORE : CG BREAKING : बस्तर में NIA की बड़ी कार्रवाई: आईईडी विस्फोट मामले में 12 ठिकानों पर छापेमारी, नकदी और माओवादी सामग्री जब्त

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल प्रोत्साहन के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी, जिसमें खेल अलंकरण सम्मान को पुनः शुरू करना और ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन राशि देना शामिल है। उन्होंने बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों से सुदूर अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच देने की बात भी कही।

READ MORE : CG Property Guideline : 25 साल पुराना संपत्ति गाइडलाइन नियम बदला, रजिस्ट्री हुई आसान…

आकांक्षा ने मुख्यमंत्री को भारतीय महिला टीम की जर्सी भेंट की और अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यद्यपि वह मैदान में सक्रिय खिलाड़ी नहीं थीं, लेकिन खिलाड़ियों के फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और रिकवरी को बनाए रखने की उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण थी। उन्होंने फिटनेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का भी जिक्र किया। गौरतलब है कि दुर्ग में जन्मीं और रायपुर में निवास करने वाली आकांक्षा ने अपनी स्कूली शिक्षा और बैचलर की पढ़ाई छत्तीसगढ़ में पूरी की थी और सिर्फ छह वर्षों के पेशेवर सफर में राष्ट्रीय खेल जगत में पहचान कायम की है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here