Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

RAIPUR NEWS : 500 करोड़ के ठेके का झांसा, 15 करोड़ की ठगी, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी KK श्रीवास्तव भोपाल से गिरफ्तार

RAIPUR NEWS : रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और विवादों में घिरे तांत्रिक-व्यापारी केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस ने भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। लगभग दस महीने पहले उन पर और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और वसूली का आरोप लगा था। इस मामले में उनकी जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी थी और तब से वे फरार थे।

RAIPUR NEWS : केके श्रीवास्तव, जो तांत्रिक गतिविधियों और राजनीतिक संपर्कों के लिए चर्चित रहे हैं, पर दिल्ली की ‘रावत एसोसिएट्स’ कंपनी के मालिक अर्जुन रावत ने ठगी का आरोप लगाया था। एफआईआर के अनुसार, श्रीवास्तव ने अपने ऊंचे राजनीतिक संपर्कों का दावा करते हुए 500 करोड़ रुपये के ठेके का झांसा दिया। अर्जुन रावत को एक बड़े नेता से मिलवाया गया, जिनके आश्वासन के बाद रावत ने विभिन्न खातों में 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन ठेका नहीं मिला और रकम वापस मांगने पर श्रीवास्तव ने इनकार कर दिया। जो चेक दिए गए, वे भी बाउंस हो गए।

RAIPUR NEWS : एफआईआर दर्ज होने के बाद केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन फरार हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि जिन खातों में रकम ली गई थी, वे नाममात्र के लोगों – जैसे जोमैटो और स्विगी में काम करने वाले युवकों – के नाम पर थे, और करोड़ों के ट्रांजैक्शन किए गए। उन्हें भगोड़ा घोषित कर इनाम भी घोषित किया गया था।

RAIPUR NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू की। ED ने केके श्रीवास्तव के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। भोपाल के एमराल्ड होटल से गिरफ्तारी के बाद केके श्रीवास्तव को रायपुर लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories