Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime :रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: उड़ीसा के आरोपी समेत...

Raipur Crime :रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: उड़ीसा के आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime :रायपुर : रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है, जबकि मुख्य आरोपी अरुण कुमार सुना उड़ीसा के बलांगीर का रहने वाला है।

Raipur Crime :पुलिस को 22 अप्रैल को सूचना मिली थी कि काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ लोग गांजा रखकर बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 5 पुरुष और 1 महिला मौजूद मिले। तलाशी के दौरान कमरे में पलंग के नीचे रखी बोरी से 4.916 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

Raipur Crime :पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.45 लाख रुपए बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime :पूछताछ में आरोपी लगातार गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस अब इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Raipur Crime :गिरफ्तार आरोपी –

01. मोह0 आरिफ पिता मोह0 खलील उम्र 32 साल निवासी खान मुर्गी हाउस के पास सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लॉक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर।

02. नसीब खान पिता सकील खान उम्र 29 साल निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लाक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर।

03. सन्नी छेदईया पिता स्व. राजू छेदईया उम्र 26 साल निवासी नेहरू नगर गुरूगतामल कालोनी वार्ड 49 सौरभ किराया भंडार के पास नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।

04. प्रीतम विभार पिता बेनु विभार उम्र 18 साल निवासी गांधी नगर वार्ड नं. 48 सुलभ के पीछे कालीबाड़ी गांधी नगर थाना कोतवाली रायपुर।

05. नरगिस फातिमा पति नसीम खान उम्र 26 साल निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लाक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर।

06. अरूण कुमार सुना पिता अमान सुना उम्र 40 साल निवासी ग्राम उलबा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here