Sunday, April 5, 2026
26.1 C
Raipur

Gwalior News : दुबई में एक्सीडेंट में गई सूरज शर्मा की जान, 27 दिन बाद शव पहुंचा ग्वालियर; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Gwalior News : भूपेन्द्र भदौरिया /ग्वालियर। दुबई में नौकरी की तलाश में गया ग्वालियर का सूरज शर्मा अब कभी लौटकर नहीं आएगा। 27 दिन बाद उसका शव दिल्ली से ग्वालियर स्थित उसके घर सैनिक कॉलोनी पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब से कुछ देर में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Gwalior News : सूरज शर्मा 18 मई को यूएई (दुबई) गया था। वहां से 25 मई को उसने पत्नी से आखिरी बार बात की थी। इसके बाद परिजनों को 24 दिन बाद उसकी मौत की खबर मिली। दुबई से आए डेथ सर्टिफिकेट में उसकी मौत एक्सीडेंट से होना बताया गया है। सूरज का एक आखिरी वीडियो भी UAE से सामने आया है, जो उसने मौत से पहले भेजा था।

Gwalior News : परिजन लंबे समय तक भारतीय दूतावास से संपर्क करते रहे और आखिरकार दूतावास की मदद से सूरज का शव भारत लाया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद शव को ग्वालियर स्थित उसके घर सैनिक कॉलोनी लाया गया। पूरा क्षेत्र मातम में डूबा हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिवार को मौत की जानकारी पहले ही दे दी थी और अब अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। यह मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क स्थित सैनिक कॉलोनी का है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को...

C.G News : बस्तर में भूकंप के झटके! जगदलपुर समेत कई इलाकों में हिली धरती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर सहित बस्तर...

M.P में 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता खत्म, मरीजों पर असर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं...

Related Articles

Popular Categories